ताजा खबर

प्रयागराज में योगी आदित्यनाथ बोले— करोड़ों रामभक्तों के त्याग और संघर्ष से साकार हुआ भव्य राम मंदिर

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 6, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने कालीघाट स्थित प्रेरणास्थल पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 37वीं राष्ट्रीय कयाकिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना और आरती की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ों रामभक्तों के त्याग, तप और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश के पूज्य संतों के नेतृत्व और जन-जन की भागीदारी से यह देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन बना। उन्होंने 1980 के दशक के राम जन्मभूमि आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय पूरे देश में "रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे" का नारा गूंजता था और अशोक सिंघल के नेतृत्व में इस आंदोलन को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना पूरा जीवन सनातन धर्म, राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सपा की बागी विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल भी मौजूद रहीं। इस दौरान मंच संचालन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य से पूजा पाल का नाम लेने में चूक हो गई, जिसकी चर्चा भी रही।

प्रतिमा अनावरण के बाद योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.