ताजा खबर

खेत में दौड़े करंट ने ली चाचा-भतीजे की जान, दो लोगों पर केस दर्ज; गांव में तनाव

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 9, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र में खेत के चारों ओर लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से चाचा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

मृतकों की पहचान खालसा गांव निवासी 28 वर्षीय कमलेश यादव और उनके 13 वर्षीय भतीजे अर्पित उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। कमलेश शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, जबकि प्रिंस चौथी कक्षा का छात्र और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

बताया गया कि बुधवार दोपहर दोनों धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान वे एक खेत के पास पहुंचे, जहां मक्के की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए तार में करंट प्रवाहित किया गया था। करंट की चपेट में आते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बहरिया पुलिस और एसीपी फूलपुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान विधायक गीता पासी भी गांव पहुंचीं। उधर, प्रिंस की मौत से उसकी मां अर्चना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नागेंद्र बहादुर सिंह और विनय प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपित घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.