ताजा खबर

प्रयागराज में फिर मेहरबान हुआ मानसून, पूरे सप्ताह बारिश के आसार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 3, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। रातभर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। सुबह भी शहर के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि आर्द्रता 98 प्रतिशत रही।

जुलाई के महीने में मानसून उम्मीद के मुताबिक सक्रिय नहीं रहा। जिले में सामान्य से करीब 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अगस्त की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश ने राहत दी है और बेहतर मानसून की उम्मीद बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। 5 अगस्त से बारिश की रफ्तार और तेज होने की संभावना है। अगले एक-दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 6 अगस्त के बाद जिले में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान घटकर करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.