ताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस पर झूंसी में होगी जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 14, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज की ओर से 15 अगस्त को झूंसी में एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले की महिला वॉलीबाल टीमें हिस्सा लेंगी।

डीवीए के अवैतनिक महासचिव आरपी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता आनंद फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी के सौजन्य से छतनाग के क्रीड़ास्थल पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के प्रतिनिधि आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए आयोजक आनंद कुमार निषाद या नेशनल रेफरी अल्ताफ अली से संपर्क कर सकते हैं।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.