ताजा खबर

11वीं की छात्रा का लेटर बना मिसाल, प्रयागराज में स्कूल के बाहर सुधरी ट्रैफिक व्यवस्था

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, August 4, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज में स्कूल के बाहर रोज लगने वाले जाम से परेशान 11वीं की एक छात्रा की पहल रंग लाई। छात्रा ने ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर स्कूल के बाहर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की। पत्र मिलते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुधारने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।

सिविल लाइंस बस अड्डा इन दिनों सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास विद्यावाहिनी स्कूल के बगल से संचालित हो रहा है। बसों और अन्य वाहनों की भीड़ के कारण स्कूल खुलने और छुट्टी के समय सड़क पर भारी जाम लग जाता था। इससे छात्रों को सड़क पार करने और समय पर घर पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना रहता था।

स्कूल की 11वीं की छात्रा समृद्धि यादव ने ट्रैफिक पुलिस को लिखे पत्र में बताया कि रोजाना जाम के कारण बच्चों को घंटों फंसना पड़ता है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था की मांग की, ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

पत्र मिलने के बाद एसीपी ट्रैफिक निकिता श्रीवास्तव खुद स्कूल पहुंचीं। उन्होंने समृद्धि यादव, अन्य छात्रों और स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर समस्याओं को समझा और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए गए।

समस्या के स्थायी समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ, रोडवेज और नगर निगम के अधिकारियों की एक संयुक्त टास्क फोर्स बनाई गई है। साथ ही स्कूल के बाहर ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीम तैनात की गई है, जो स्कूल खुलने और छुट्टी के समय यातायात को व्यवस्थित करेगी।

नई व्यवस्था का असर पहले ही दिन दिखाई दिया। बसों की अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाई गई और ट्रैफिक सुचारु कराया गया, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी राहत मिली।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.