ताजा खबर

महिला को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक की गई जान: दो दिन इलाज के बाद तोड़ा दम

Photo Source : Google

Posted On:Sunday, July 5, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दो दिन तक चले उपचार के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, अमदरा गांव निवासी तालिब अली 2 जुलाई की शाम मोटरसाइकिल से कौशांबी के उदीहन बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उदीहन पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड के पास एक महिला अचानक सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में तालिब का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद शनिवार शाम उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तालिब का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अविवाहित तालिब अपने पीछे मां और सात भाई-बहनों का परिवार छोड़ गए हैं। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.