ताजा खबर

एसओजी की कार में टक्कर मारकर फरार हुआ अतीक का करीबी, प्रयागराज में मची अफरातफरी

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 17, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज में रंगदारी मांगने, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहा माफिया अतीक का करीबी पुलिस की एसओजी टीम को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी मकबूल ने अपने साथियों के साथ एसओजी की कार में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। अब पुलिस उसकी तलाश के साथ गिरफ्तारी में बाधा डालने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

जून 2026 में पूरामुफ्ती थाने में माफिया अतीक के शूटर आबिद प्रधान, उसके साथी मकबूल, शाह फैसल, अनस और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, लूटपाट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मकबूल समेत कई आरोपी अभी फरार हैं।

16 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि सिलना गांव का रहने वाला मकबूल झलवा स्थित एक सर्विस सेंटर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर एसओजी सिटी और एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने वहां घेराबंदी की। इसी दौरान मकबूल के कुछ साथी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रास्ते में अपनी गाड़ी लगा दी।

इसके बाद मकबूल और उसके साथी अपनी कार से एसओजी की गाड़ी में टक्कर मारकर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सकी। बाद में पुलिस टीम ने मकबूल के गांव सिलना में भी छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। अब पुलिस मकबूल और उसके साथियों की तलाश तेज करने के साथ घटना में मदद करने या गिरफ्तारी में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.