ताजा खबर

प्रसाद लेने गए सफाईकर्मी पर हमला, बचाने पहुंचीं बहनों से भी मारपीट और छेड़खानी; तीन पर केस

Photo Source : Google

Posted On:Friday, October 16, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के दारागंज में दुर्गा पूजा पंडाल के पास प्रसाद लेने गए नगर निगम के सफाईकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने ईंट, लोहे की पाइप और रॉड से उस पर हमला कर दिया। सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचीं उसकी दोनों बहनों के साथ भी मारपीट और छेड़खानी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह वह घर के पास दुर्गा माता के पंडाल में प्रसाद लेने गया था। इसी दौरान बबलू, पिंटू और साहिल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि साहिल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

युवक की दोनों बहनें उसे बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, पिंटू ने एक बहन को डंडे से पीटा, उसके साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। वहीं, बबलू पर दूसरी बहन के साथ मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप है। इस दौरान दोनों बहनों को भी चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़ित अपनी बहनों के साथ दारागंज थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी आरोप लगाया कि तीनों लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.