ताजा खबर

प्रयागराज में रास्ता जाम कर रहे वकीलों ने डॉक्टर को कार से खींचकर पीटा, ट्रॉमा सेंटर में काम बंद

Photo Source : Google

Posted On:Monday, October 26, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज में सोमवार दोपहर रास्ता जाम कर रहे अधिवक्ताओं ने एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विभु रंजन मिश्रा के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि उनकी कार जाम में फंस गई थी, जिसके बाद गुस्साए वकीलों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और जमकर पिटाई की। घायल डॉक्टर को एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नाराज डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर में काम बंद कर दिया।

डॉ. विभु रंजन मिश्रा के मुताबिक, वह एसआरएन अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लेने के बाद अपनी कार से बाहर सड़क पर निकले थे। इसी दौरान रास्ता जाम कर रहे अधिवक्ताओं ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा गया। घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों और एक अधिवक्ता के बीच पहले हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। इसी मामले को लेकर सोमवार को वकीलों ने अस्पताल की पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद वे मुख्य सड़क पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। इसी दौरान डॉक्टर विभु रंजन मिश्रा की कार भीड़ में फंस गई और उनके साथ मारपीट की घटना हो गई।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.