ताजा खबर

24 दिन से लापता 12वीं की छात्रा का झाड़ियों में मिला शव, गर्दन और दोनों हाथ गायब

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 20, 2026

प्रयागराज न्यूज डेस्क: प्रयागराज के नैनी इलाके में नए पुल के पास पुराने टोल प्लाजा के नजदीक झाड़ियों से 19 साल की छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। वह 24 दिन पहले स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण, हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है।

मृतका की पहचान कौंधियारा थाना क्षेत्र के हड़हा (जारी) गांव की रहने वाली रोशनी बिंद के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। 26 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पिता नानबाबू बिंद ने 28 अक्टूबर को कौंधियारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 नवंबर को नैनी में उसका शव मिला। शव बुरी तरह खराब हो चुका था। गर्दन और दोनों हाथ गायब थे, जबकि चेहरे का कुछ हिस्सा जानवरों ने खा लिया था। स्कूल बैग में मिले दस्तावेजों से पुलिस ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिवार ने भी शव की पहचान की।

पिता ने अपनी शिकायत में सरहरा (कौंधियारा) के रहने वाले अजय कुमार और उसके दोस्त पवन यादव को नामजद किया है। अजय मृतका की बड़ी बहन का देवर बताया गया है। पिता का आरोप है कि अजय ने रोशनी को प्रेम संबंध में फंसाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, शव काफी सड़-गल जाने के कारण पोस्टमॉर्टम में मौत की सही वजह का पता नहीं चल सका। डॉक्टरों ने अनुमान जताया कि छात्रा की मौत करीब दो से तीन हफ्ते पहले हुई होगी। फॉरेंसिक जांच के लिए शरीर के अंदरूनी अंगों के नमूने और वेजाइनल स्वैब सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस इनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.