ताजा खबर

कॉपीराइट विवाद में गर्माई बहस: टिप्स म्यूजिक और पूजा एंटरटेनमेंट आमने-सामने

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 14, 2026

बॉलीवुड में इस समय बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर बड़ा कानूनी विवाद चल रहा है, जिसमें टिप्स म्यूजिक लिमिटेड और पूजा एंटरटेनमेंट एक-दूसरे के खिलाफ अदालत में हैं। मामला फिल्मों और संगीत के अधिकारों के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है और इसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

टिप्स म्यूजिक लिमिटेड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए लिखा— ‘टिप्स म्यूजिक लिमिटेड पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), कटिहार, बिहार के समक्ष एक मुकदमा पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दायर किया है। इस बारे में हमें जानकारी मिली है। हालांकि आदेश की औपचारिक प्रतियों का अभी इंतजार है। लेकिन टिप्स यह बात साफ करना चाहता है कि वह संबंधित म्यूजिक के लीगल राइट्स रखते हैं। क्योंकि दोनों पक्षों के बीच लीगल समझौता हुआ था। टिप्स ने हमेशा लागू कानूनों का पूरी तरह से पालन किया है। लगभग तीन दशक तक इन राइट्स का खुले तौर पर और लीगल तरीके से इस्तेमाल किया है।’

दूसरी तरफ, पूजा एंटरटेनमेंट ने अदालत में आरोप लगाया है कि कुछ फिल्मों और संगीत सामग्री के अधिकारों और उनके व्यावसायिक उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। इस केस में कई चर्चित फिल्मों और गीतों का भी उल्लेख किया गया है, जिससे यह विवाद और गहराता जा रहा है। इस कानूनी लड़ाई का असर एक नई फिल्म की रिलीज़ पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है, जिससे इंडस्ट्री में अनिश्चितता बढ़ गई है।

वहीं टिप्स म्यूजिक ने आगे अपने बयान में आरोपों को सख्ती से खारिज करते हुए कहा— ‘पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किए गए दावों का टिप्स कड़ा विरोध करता है। यह दावे दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक नजर आते हैं। इनका उद्देश्य टिप्स की प्रतिष्ठा और साख को धूमिल करना है। हम कोर्ट के सामने अपने अधिकारों की रक्षा करने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। अपने हितों और अधिकारों के स्वामित्व की रक्षा के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम भी उठाएंगे।’


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.