आज मुंबई में शेफाली जरीवाला के आवास पर शोक की लहर उमड़ पड़ी जब टीवी और म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े कई नामचीन चेहरे उन्हें अंतिम विदाईदेने पहुंचे। बिग बॉस की उनकी करीबी दोस्त रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और आरती सिंह उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। तीनों की आंखों में आंसू और चेहरेपर गहरा दुख साफ नजर आया।
मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भी इस दुखद मौके पर चुपचाप पहुंचीं। उनके चेहरे पर भी गहरा शोक था। शेफाली जरीवाला, जिन्होंने महज 42 सालकी उम्र में कार्डियक अरेस्ट से दुनिया को अलविदा कह दिया, के अचानक चले जाने से उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के साथी स्तब्ध हैं। कांटा लगाजैसे सुपरहिट गाने से लेकर बिग बॉस 13 में उनकी यादगार उपस्थिति तक, उन्होंने हर दिल में अपनी जगह बनाई थी।
सबसे दिल दहला देने वाला पल तब आया जब शेफाली की मां, सुनीता जरीवाला, बेटी की असमय मृत्यु पर फूट-फूट कर रोती नजर आईं। एक मांके लिए अपने बच्चे को खोने का दर्द शब्दों से परे होता है, और आज वह दर्द पूरे माहौल में महसूस किया गया। परिवार और करीबी दोस्तों ने उन्हेंसंभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह क्षण ऐसा था जिसे कोई भी सहन करने के लिए तैयार नहीं होता।
पूरी इंडस्ट्री इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर शेफाली को याद कर रही है। वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं, बल्कि एक बेटी, एक बहन, एक दोस्तऔर एक मजबूत इंसान थीं, जिनकी मौजूदगी हमेशा याद की जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
Check Out The Post:-