विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के नए पोस्टर ने जीता ऑडियंस का दिल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 21, 2024

विक्की कौशल ने जहाँ अभी अपनी कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज ' में सबको हसाया था तो अब वह सबके लिए एक पीरियड ड्रामा फिल्म छावा लेकर आरहे हैं जिसमे वह छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। सोमवार  को उन्होंने फिल्म का टीज़र ऑडियंस के साथ शेयर किया और फिरमंगलवार को फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया जिसको देखकर उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।
 
विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "धर्म और स्वराज के प्रखर रक्षक 6 दिसंबर 2024 को उठेंगे।छावा - एक साहसीयोद्धा की महाकाव्य गाथा। "टीज़र  आउट नाउ "
 
पोस्टर में आप विक्की को संभाजी महाराज के रूप में देख सकते है। उन्होंने युद्ध के मैदान में बहादुरी से लड़ते हुए ऐतिहासिक शख्सियत की साहसीभावना को बहुत ख़ूबसूरती से दर्शाया है। पोस्टर रिलीज़ के  साथ ही ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह बढ़ गया है।
 
छावा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसमें विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों मेंरिलीज होगी।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.