कंगना रनौत ने मंडी से चुनाव जीता, अनुपम खेर ने दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 4, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अब राजनीति के मैदान में हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडीलोकसभा सीट से ताल ठोकी। उन्हें जीत मिली है। उनके प्रशंसकों और करीबियों के बीच खुशी का माहौल है। इस लिस्ट मेंबॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हैं। अनुपम खेर ने कंगना रणौत को बधाई दी है। उन्होंने अभिनेत्री के लिए एक खासपोस्ट शेयर किया है।
 
अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमे कंगना की चुनाव प्रचार के दौरान की तस्वीरें जोड़ी गई हैं और बैकग्राउंड मेंजुगनी गाना चल रहा है। इसके साथ उन्होंने कंगना की तारीफ में कैप्शन लिखा है। अभिनेता ने लिखा है, 'मेरी प्यारी कंगना! इसप्रचंड जीत पर बधाई! तुम और रॉकस्टार हो। तुम्हारी यात्रा बहुत प्रेरक है'।
 
अनुपम खेर ने कंगना के लिए आगे लिखा है, 'तुम्हारे लिए, मंडी के लोगों के लिए और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बेहदखुशी है। आपने बार-बार साबित किया है कि अगर कोई फोकस रहे और कड़ी मेहनत करे तो कुछ भी हो सकता है! जय हो!
 
कंगना रणौत के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और लगातार संघर्ष करते हुए उन्होंनेइंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। कंगना लगभग 18 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फिल्म 'क्वीन' में अपनेजबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। उनकी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.