प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एड़ी ने 800 करोड़ कमाए

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 6, 2024

एक्टर प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन अभिनीत, और नाग अश्विन द्वारा निर्देशितफिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रखी हैं, कमाई की बात करें तो फिल्म का प्रदर्शन गजब का रहा हैं, अभी तक के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह औसत है, लेकिन फिल्म सुपरहिट होने की कगार पर बढ़ रही है।फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज़ की गई थी. 
 
आज निर्माताओं ने इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर अपडेट साझा की है, जिसे देखकर कह सकते हैं कि इस तरह भी फिल्मका कारोबार चला तो सुपरहिट की श्रेणी में यह जगह बना लेगी। वैजयंती मूवीज के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्टर साझाकिया गया है। इसमें बड़े रोचक अंदाज से फिल्म की कमाई का आंकड़ा दिखाया गया है। पोस्टर के मुताबिक रिलीज के नौवेंदिन तक फिल्म 800 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा चुकी है।
 
इसके साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, 'बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी'। कमाई के गणित को समझें तो फिल्म अभी औसत कीश्रेणी में है। लागत से दोगुनी कमाई करने पर फिल्म हिट की श्रेणी में आएगी। वहीं, लागत से दोगुनी-तीन गुनी कमाई के बादकिसी फिल्म को सुपरहिट और ब्लॉकस्टर कहा जाता है।
 
यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म प्राचीन भारतीय हिंदू पौराणिक कथाओं की पृष्ठभूमिपर आधारित है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, एसएस राजामौली और दुलकर सलमान का कैमियो भी है। इस फिल्म के सीक्वल काभी एलान हो चुका है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.