फॉलो कर लो यार का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, उर्फी जावेद का नया शो

Photo Source :

Posted On:Friday, August 16, 2024

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अभी तक अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं, लेकिन अब उनकी लाइफ पर बनी वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' आने वाली है। ऐसे में उर्फी के फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। कुछ दिनों पहले एक खासवीडियो शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की गई थी। अब मेकर्स ने इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। यह सीरीजअमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही दस्तक देने वाली है। दर्शकों को इस सीरीज में उर्फी की लाइफ से जुड़ी कई अनसुनी औरअनदेखी चीजें देखने को मिलने वाली हैं।
 
ट्रेलर की शुरुआत में ही उर्फी अपने फैशन का जलवा दिखाते हुए नजर आती हैं। इसके बाद इस ट्रेलर में लोगों को उनका स्ट्रगल, सक्सेस और उनकी लाइफ की एक अनदेखी झलक देखने को मिलने वाली है। वह अपनी लाइफ में काफी कुछ प्लान करती हैंऔर फिर उस पर काम भी करती हैं। इस बीच उनके रास्ते में कई मुश्किलें और विवाद आते हैं। इसके अलावा ट्रेलर में उर्फीजावेद की बहनों और मां को भी दिखाया गया है। जहां उनकी मां यह कहती हैं कि उनका घर उर्फी जावेद के पैसों से चलता है।
 
सोल प्रोडक्शंस के फाजिला अल्लाना और कामना मेनेजेस द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज का निर्देशन संदीप कुकरेजा ने कियाहै और यह 9 एपिसोड की सीरीज होने वाली है।
 
उर्फी जावेद की यह सीरीज 23 अगस्त को स्ट्रीम होने वाली है।

Check Out The Trailer:- 


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.