कॉल मी बे का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 20, 2024

फिल्मों के बाद अब अनन्या पांडे ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं, सीरीज का नाम कॉल मी बे हैं, और आज फाइनली अमेजन प्राइम वीडियो ने सीरील का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस कॉमेडी-ड्रामा में वीर दास,वरुण सूद, मुस्कानजाफरी, विहान समेत अन्य एक्टर्स नजर आएंगे।
 
ट्रेलर की शुरुआत होती है अनन्या पांडे से जिनका नाम बेला चौधरी है लेकिन वो खुद को 'बे' बुलाती हैं। बेला का जन्म एक बहुत ही रईसघर में हुआ है और वो प्रॉपर साउथ दिल्ली की लड़की हैं। बे मस्ती से अपनी जिंदगी जी ही रही होती है कि एक समय उसकी जिंदगी मेंऐसा मोड़ आता है कि उसकी पूरी ग्लैमरस दुनिया अचानक से बिखर जाती है। उसकी आराम भरी जिंदगी अचानक मुंबई की सड़कों पर आजाती है जहां उसे अपने लिए काम ढूंढ़ना है। इस दौरान वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर मुंबई में एक पत्रकार के चुनौतीपूर्ण जीवन कोअपनाने की कोशिश करती है।
 
इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। यह प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा के साथ हिंदी में स्ट्र्रीम होगी। 8 एपिसोड की इस वेब सीरीज को कोलिन डी कुन्हा ने डायरेक्ट किया है। एक्जीक्यूटिवप्रोड्यूसर में करण जौहर,अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा शामिल हैं।
 
कॉल मी बे का प्रीमियर 6 सितंबर, 2024 को भारत और दुनिया भर के 240 देशों में होगा।

Check Out The Trailer:- 


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.