अनसूया सेनगुप्ता ने जीता कांन्स बेस्ट एक्टिंग अवार्ड

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 25, 2024

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। कई मशहूर सितारों ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। कानफिल्म फेस्टिवल 2024 में भारतीय अभिनेत्री अनसूया सेन गुप्ता ने देश का मान बढ़ाया है।  कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कारजीतने वाली वह पहली अभिनेत्री हैं। उन्हें अपनी फिल्म ‘द शेमलेस’ (2024) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।इस फिल्म का निर्देशन कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है। फिल्म में अनसूया ने एक सेक्स वर्कर के किरदार में हैं, जो एक पुलिसवाले की हत्या करके वैश्यालय भाग जाती है।
 
अनसूया ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में की। इस फिल्म के लिए उनको फेसबुक के जरिए ढूंढागया था। दरअसल, अभिनेत्री के एक दोस्त ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनको ऑडिशन के लिए प्रस्ताव दिया था। ‘दशेमलेस’ में रेणुका के किरदार में उनके प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। ‘द शेमलेस’ की पूरी टीम इसका जश्नमना रही है।
 
कान फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में अनसूया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  के लिए चुनी गई हैं। अनसूया ने पुरस्कारजीतने के बाद इसे समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर जिंदगी जीने वाले समुदायों की बहादुरी को समर्पित किया।
 
अनसूया सेन गुप्ता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप मेंकिया। बता दें कि अभिनेत्री ने नेटफ्लिक्स के शो मसाबा-मसाबा का सेट डिजाइन किया था।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.