यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को सहित 8 प्रांतों को 144 ड्रोन से बनाया निशाना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 10, 2024

मुंबई, 10 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को सहित 8 प्रांतों को 144 ड्रोन से निशाना बनाया है। हमले में कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस की राजधानी मॉस्को के आस-पास करीब 20 ड्रोन मार गिराए गए। हमले में दर्जनों घर नष्ट हो गए हैं। इस हमले के चलते मॉस्को और उसके आसपास के एयरपोर्ट्स से 50 से ज्यादा उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को के 4 में से 3 एयरपोर्ट्स को 6 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहना पड़ा।हमले में एक 46 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई है। रूस ने अन्य 8 प्रांतों में 124 ड्रोन भी मार गिराए हैं। वहीं इस हमले का पलटवार करते हुए रूस ने भी यूक्रेन पर 46 ड्रोन से हमला किया है। हालांकि यूक्रेन के मुताबिक उसने इनमें से 38 ड्रोन को मार गिराया।

आपको बता दें, इससे पहले यूक्रेन ने 31 अगस्त को रूस पर 150 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया था। ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इतनी ज्यादा संख्या में ड्रोन से हमला किया था । यूक्रेन ने तब भी राजधानी मॉस्को को निशाना बनया था। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक शहर पर 11 ड्रोन से हमला किया गया था। इन हमलों में एक ऑयल रिफाइनरी और एक टेक्निकल रूम को निशाना बनाया गया। ऑयल रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद गहरा धुआं उठता नजर आया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन ने 15 प्रांतों में 158 ड्रोन से हमला किया था। उन्होंने कहा कि रूसी एयर डिफेंस ने लगभग सभी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया था।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.