केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर सिसोदिया को किया याद, कहा वे झूठे केस में जेल में बंद हैं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 16, 2023

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को याद किया। उन्होंने कहा, आज मेरा जन्मदिन है। कई लोग शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सबका धन्यवाद। मैं मनीष को मिस कर रहा हूं। वे एक झूठे केस में जेल में बंद हैं। केजरीवाल ने कहा, चलिए आज हम सब शपथ लेते हैं कि भारत के सभी बच्चे को क्वॉलिटी एजुकेशन देने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव कोशिश करेंगे। इससे भारत को नंबर वन देश बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।

अरविंद केंजरीवाल आज 55 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ऐप एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर बधाई दी। PM ने लिखा,  दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा पंजाब के CM भगवंत मान, तमिलनाडु CM एमके स्टालिन, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ ED और CBI अनियमितता के मामले की जांच कर रही है।


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.