ताजा खबर
प्रयागराज में दलित युवक की हत्या, अधजला शव बगीचे में मिला   ||    प्रयागराज में ओवरब्रिज और अंडरपास से ट्रैफिक जाम से राहत, शहर की कनेक्टिविटी बेहतर   ||    बीच आईपीएल बेचैन हो गए अर्जुन तेंदुलकर, फैंस से की दिल छूने वाली ‘भावुक’ अपील   ||    किस उम्र में नौकरी जाने का खतरा ज्यादा? बॉम्बे शेविंग के सीईओ ने बताई उम्र   ||    विदेशी निवेशकों के फेवरेट स्टॉक्स कौन? बिकवाली के बीच इन शेयरों पर बढ़ाया दांव   ||    ‘अभी भी नहीं हुई देर…गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन पर लगाओ दांव’, किसने दी ये सलाह?   ||    ‘कोई छूट नहीं दी…’, टैरिफ मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने लिया यूटर्न, जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट?   ||    Katy Perry in Space: कैटी पेरी समेत 6 महिलाओं ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष उड़ान के दौरान गाया ‘व्हाट अ व...   ||    क्या डोनाल्ड ट्रंप लगाने जा रहे मार्शल लॉ? अमेरिका में क्यों हो रही ऐसी चर्चा, जानें कब से होगा लागू   ||    जश्न के दौरान जेडी वेंस के हाथ से गिरा ट्रॉफी स्टैंड, यूजर्स ने किया ट्रोल; सोशल मीडिया पर वीडियो वा...   ||    भारत-चीन में 5 साल के बाद सीधी यात्रा हवाई सेवा, पहले किन शहरों में कनेक्ट थीं फ्लाइट   ||    कौन है हंगरी की महिला बारबरा जबारिका? जिसने मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसाया   ||    LSG vs CSK: कप्तान ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, हार के बाद अब उठ रहे सवाल   ||    IPL 2025: ICC ने श्रेयस अय्यर को दिया बड़ा सम्मान, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    एआईसीटीई, आईआईएम मुंबई, आईआईटी दिल्ली और एक्स्ट्रा-सी ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की घोषणा की   ||    राजद के तेजस्वी यादव ने खड़गे, राहुल से की मुलाकात; बिहार की चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा   ||    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के समक्ष पेश हुए   ||    सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में पूर्व आईएएस प्रोबेशनर खेडकर को गिरफ्तारी से संरक्षण बढ़ाया   ||    डॉ. अंबेडकर की वकालत भारत की सीमाओं से कहीं आगे तक गूंजती है: राज्य मंत्री अठावले ने संयुक्त राष्ट्र...   ||    ईडी ने राजस्थान कांग्रेस नेता खाचरियावास व अन्य के परिसरों पर छापे मारे   ||    +++ 

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान का दिया जवाब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 14, 2024

मुंबई, 14 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के नागपुर में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो नेता धर्म बचाने की बात कहे, उससे पूछिए कि ऐसा तो नहीं होगा न कि धर्म बचाने की जिम्मेदारी हमारी होगी और ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में पढ़ने की जिम्मेदारी आपके बच्चों की होगी। अगर धर्म बचाना है तो सब मिलकर बचाएंगे। ऐसा तो नहीं होगा न कि हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाएंगीं।

दरअसल, फडणवीस ने 9 नवंबर को औरंगाबाद में कहा था कि राज्य में अब 'वोट जिहाद' शुरू हो गया है। अगर वे वोट जिहाद कर रहे हैं, तो हमें 'धर्म-युद्ध' के लिए तैयार रहना चाहिए। इस देश का नागरिक होने के नाते लोकतंत्र को बचाना हमारा धर्म है। जिस लोकतंत्र के चलते आज मैं यहां खड़े होकर भाषण दे रहा हूं, उसकी रक्षा करना मेरा धर्म है। अगर यह धार्मिक युद्ध है और धर्म की रक्षा दांव पर है, तो जो भी नेता आपके सामने धर्म बचाने की बात कहता है, उस नेता से एक सवाल पूछना चाहिए, एक्सक्यूज मी सर, आप धर्म बचाना चाहते हैं, बस एक बात बता दीजिए, इस धर्म बचाने की लड़ाई में आपके बेटा-बेटी भी हमारे साथ चलेंगे न? ऐसा तो नहीं होगा न कि धर्म बचाने की जिम्मेदारी हमारी और ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में पढ़ने की जिम्मेदारी आपके बच्चों की। अगर धर्म बचाना है तो सब मिलकर बचाएंगे। ऐसा तो नहीं होगा न कि हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाएंगीं। यही बात मैंने भाजपा के एक दोस्त को हीं। मैंने कहा दोस्त धर्म बचाना है। तो चलो, नेताओं के बच्चे भी धर्म बचाएंगे। तो मेरा दोस्त बोला कि मोदी जी और योगी जी को बेटा-बेटी नहीं हैं।

मैंने कहा, भतीजा है न, वो चलेगा न हमारे साथ धर्म बचाने के लिए। हम इस होशियारी को समझने लगे हैं। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा संगठित हो, शिक्षित हो, संघर्ष करो। हमने आपका नमक खाया है, आपके टैक्स के पैसे से हमने पढ़ाई की है, आंख फोड़कर हमने पीएचडी की है। अब हमको ये सियासत समझ में आती है, ये खेल समझ में आता है। उनके बच्चे BCCI में IPL में टीम बना रहे हैं, और हमें Dream 11 पर टीम बनाने को कहा जा रहा है। क्रिकेटर बनने के सपना दिखा के जुआरी बना दिया है। अब हमें समझ में आ रहा है कि देश में चल क्या रहा है। चल ये रहा है कि हम भारत के लोग बहुत भावुक होते हैं, हमारी भावनाओं को भड़का के, हमारी भावनाओं का गलत इस्तेमाल करके हमसे हमारा अधिकार छीना जा रहा है।

वहीं, फडणवीस के धर्म युद्ध वाले बयान पर ओवैसी ने 10 नवंबर को छत्रपति संभाजीनगर में एक जनसभा में कहा, हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया और अब फडणवीस हमें जिहाद के बारे में सिखा रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, और देवेंद्र फडणवीस मिलकर भी मुझसे बहस में जीत नहीं सकते। लोकतंत्र में 'वोट जिहाद और धर्मयुद्ध' की बातें कहां से आ गईं? आपने विधायकों को खरीदा, तो क्या हम आपको चोर कहें? यहां फडणवीस जिहाद की बात कर रहे हैं, जबकि उनके आदर्श अंग्रेजों को 'प्रेम पत्र' लिख रहे थे, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी हुक्मरानों से कभी समझौता नहीं किया।

प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.