अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल (सम्पूर्ण भारत) का स्थापना दिवस मनाया गया

प्रयागराज

आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन सम्पूर्ण भारत का पाचवा स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यलय घूरपुर मे मनाया गया आज यह स्थापना दिवस भारत के 22 राज्यों मे सेवा संकल्प दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है इस संगठन की नीव 1 अगस्त 2020 को केंद्रीय कार्यलय घूरपुर मे प्रथम स्थापना दिवस मनाकर देश के रेहड़ी, पटरी, गुमटी खुलचे व अन्य ट्रेड़ो के व्यवसाइयो के उत्थान के लिए  सरकार, संगठन व्यापारी बंधुवो के समन्वय स्थापित करने हेतु निरंतर पांच वर्षों से कठिन परिश्रम से सेवा, सम्पर्क, संवाद, प्रवास, कार्यक्रम के माध्यम से लगातार दक्षिण भारत से मध्य भारत तक व्यापारी उद्यमी को संगठन की इकाई से जोड़ने का कार्य कर रहे है. संगठन के माध्यम से युवाओ, और महिलाओ को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर सरकार की योजनाओ से जोड़ने का कार्य कर रहे है. आज केंद्रीय कार्यलय पर रेहड़ी पटरी को सम्मानित करने पौधारोपण,एवं स्वक्षता,के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किये गए,

आज के ही दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल का जन्मदिन के कार्यक्रम को भी धूमधाम से मनाया गया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुवे संगठन को निचली इकाई पर गति प्रदान करने की बात कही अउ कहा की आने वाले दिनों मे प्रयागराज महासंपर्क अभियान के माध्यम से 1लाख व्यापारी बंधुवो को जोड़ने का लक्ष्य के संगठन को मजबूत करेंगे.

इस कार्यक्रम मे प्रदेश प्रभारी राजकुमार जी प्रदेश महामंत्री रोहित त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष मुकेश पाठक, रत्नेश कुशवाहा, राजू तिवारी, जिला महामंत्री अनुराग यादव, महेश यादव, विनोद केसरवानी, कमलेश, संते लाल आदि उपस्थित रहे

Posted On:Thursday, August 1, 2024


प्रयागराज और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. prayagrajvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.